गूगल डूडल ने WPL 2025 की शुरुआत को बनाया यादगार
WPL 2025 GG vs RCB: 14 फरवरी, 2025 को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे संस्करण की शुरुआत हुई। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने एक अनोखा डूडल पेश किया है। यह डूडल क्रिकेट थीम पर आधारित है, जिसमें दो एनिमेटेड पक्षियों को बल्ले, गेंद और स्टंप्स के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया है।
WPL 2025: इंटरएक्टिव ‘मिनी कप’ गेम के साथ जुड़ें क्रिकेट प्रेमी
गूगल डूडल के जरिए उपयोगकर्ता एक इंटरएक्टिव ‘मिनी कप‘ गेम खेल सकते हैं। इस गेम में आप बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं और एक पक्षी गेंदबाज की गेंदों का सामना करते हैं। सरल टैप कंट्रोल्स के जरिए आप रन बना सकते हैं और अपनी विकेट को सुरक्षित रख सकते हैं।
गेम का आनंद लेते हुए WPL 2025 के शेड्यूल तक पहुंचें:
- गेम के अंदर ही WPL 2025 का पूरा शेड्यूल उपलब्ध है।
- फैंस आगामी मैचों की जानकारी ले सकते हैं और टूर्नामेंट का आनंद उठा सकते हैं।
WPL 2025: गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगी शुरुआत
इस सीजन का पहला मैच गुजरात जायंट्स और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वडोदरा में खेला जाएगा। इसके अलावा, टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और यूपी वॉरियर्स (UP Warrior) जैसी टीमें भी शामिल हैं।
चार शहरों में खेले जाएंगे मैच (WPL 2025 Game’s Venues list)
WPL 2025 के मैच चार शहरों में आयोजित किए जाएंगे:
- वडोदरा
- लखनऊ
- मुंबई
- बैंगलोर (फाइनल)
WPL 2025: महिला क्रिकेट का बढ़ता क्रेज
भारत में क्रिकेट का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, और Women’s Premier League (महिला प्रीमियर लीग) ने भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। WPL के तीसरे संस्करण के साथ महिला क्रिकेट को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।