WPL 2025 का भव्य ओपनिंग सेरेमनी
TATA WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का तीसरा सीजन 14 फरवरी, 2025 से शुरू हो रहा है। इस बार का opening ceremony दो दिनों तक चलेगा और इसमें बॉलीवुड के चर्चित सितारे अपने जलवे बिखेरेंगे। पहले दिन बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड अभिनेता आयुष्मान खुराना और दूसरे दिन मशहूर गायिका मधुबंती बागची का प्रदर्शन होगा।
Contents
कब और कहां होगा ओपनिंग सेरेमनी? (TATA WPL 2025 Opening Ceremony)
- पहला दिन (14 फरवरी): Ayushmann Khurrana का प्रदर्शन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) vs गुजरात जायंट्स (GG) के मैच के मिड-इनिंग्स ब्रेक में। (RCB Vs GG)
- दूसरा दिन (15 फरवरी): Madhubanti Bagchi का प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस (MI) vs दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मैच के मिड-इनिंग्स ब्रेक में। (MI Vs DC)
- समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे, और सेरेमनी लगभग 9 बजे (या पहले, यदि पहली पारी जल्दी समाप्त होती है) शुरू होगी।
- स्थान: कोटम्बी स्टेडियम (वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम), वडोदरा।
WPL 2025: टीमें और उनके स्टार खिलाड़ी
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): कप्तान स्मृति मंधना के नेतृत्व में यह टीम पिछले साल का चैंपियन है। टीम में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी और भारतीय खिलाड़ी रिचा घोष, श्रेयांका पाटिल और रेणुका सिंह थाकुर शामिल हैं।
- गुजरात जायंट्स (GG): टीम ने नीलामी में सिमरन शेख (1.9 करोड़) और वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन (1.7 करोड़) को खरीदकर अपनी टीम को मजबूत बनाया है।
- मुंबई इंडियंस (MI): भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में यह टीम 2023 की चैंपियन रही है।
- दिल्ली कैपिटल्स (DC): ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग इस टीम की कप्तान हैं।
- यूपी वॉरियर्स: ऑस्ट्रेलियाई स्टार एलिसा हिली के बाहर होने के बाद, टीम की कप्तानी दीप्ति शर्मा करेंगी।
TATA WPL 2025: टूर्नामेंट का शेड्यूल और वेन्यू
- तारीख: 14 फरवरी से 15 मार्च, 2025
- स्थान: वडोदरा, बैंगलोर, लखनऊ और मुंबई